हम ताश खेलते है, अपना मनोरंजन करते है। ताश का खेल हर जगह खेला जाता है। पर शायद कुछ ही लोग जानते होंगे कि ताश आधार वैज्ञानिक है, व साथ साथ ही प्राकृति से भी जुड़ा हुआ है:
आयताकार मोंटे कागज़ से बने पत्ते चार प्रकार के ईंट, पान, चिड़ी, और हुक्म, प्रत्येक 13 पत्तों को मिलाकर कुल 52 पत्ते होते हैं।
क्रमांक | गुण | व्याख्या |
1. | पत्ते | एक्का से दस्सा, गुलाम, रानी एवं राजा |
2. | 52 पत्ते | 52 सप्ताह |
3. | 4 प्रकार के पत्ते | 4 ऋतु |
4. | प्रत्येक रंग के 13 पत्ते | प्रत्येक ऋतु में 13 सप्ताह |
5. | सभी पत्तों का जोड़ | 1 से 13 = 91 × 4 = 364 |
6. | एक जोकर | 364+1= 365 दिन 1 वर्ष |
7. | दूसरा जोकर गिने | 365 +1=366 दिन..लीप वर्ष |
8. | 52 पत्तों में 12 चित्र वाले पत्ते | 12 महिने |
9. | लाल और काला रंग | दिन और रात पत्तों का अर्थ |
10. | दुक्की | पृथ्वी और आकाश |
11. | तिक्की | ब्रम्हा, विष्णू, महेश |
12. | चौकी | चार वेद (अथर्व वेद, सामवेद, ऋग्वेद, अथर्ववेद) |
13. | पंजी | पंच प्राण (प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान) |
14. | छक्की | षड रिपू (काम, क्रोध, मद, मोह, मत्सर, लोभ) |
15. | सत्ती- | सात सागर |
16. | अटठी | आठ सिद्धी |
17. | नव्वा | नौ ग्रह |
18. | दस्सी | दस इंद्रियां |
19. | गुलाम | मन की वासना |
20. | रानी | माया |
21. | राजा | सबका शासक |
22. | एक्का | मनुष्य का विवेक |